Home rajasthan बालोतरा को जिला बनने पर विधायक मदन प्रजापत को लोग पहनाएंगे ...

बालोतरा को जिला बनने पर विधायक मदन प्रजापत को लोग पहनाएंगे चांदी के जूते

0


बालोतरा। खबर बाड़मेर जिले के बालोतरा से हैं जहां स्थानीय लोग बालोतरा को जिला बनाए जाने से इतने खुश है कि उन्होंने अपने विधायक मदन लाल प्रजापत को चांदी का जूता पहनाने का निर्णय किया है। आपको बता दें कि मदन प्रजापत ने बालोतरा को जिला बनाने की मांग को लेकर 1 साल पहले जूते पहनना छोड़ दिया था। यहां तक कि वह राहुल गांधी की यात्रा में भी शामिल हुए थे और जब राहुल गांधी ने पूछा था, तब कहा था जब तक बालोतरा जिला नहीं बनेगा तब तक मैं जूते नहीं पहनेंगे । अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा कर दी है तो स्थानीय जनता अपने लाडले विधायक को चांदी के जूते पहनाएगी । जल्दी ही स्थानीय जनता एक बड़ा जलसा करके विधायक को यह जूते भेंट करेंगे।

Previous articleकोटपूतली, ब्यावर सहित 19 नए जिले बनेंगे- गहलोत
Next articleसीपी जोशी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version