युवती ने कराया पुजारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

0
231
- Advertisement -

श्रीगंगानगर। खबर गंगानगर से है जहाँ हाउसिंग बोर्ड के हनुमान मंदिर के पुजारी के खिलाफ शनिवार को एक युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि इसमें एक महिला की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है कि महिला के मंदिर में सेवा काम करने आती थी। इसी मंदिर के ऊपर के हिस्से में ले जाने में सहयोग किया। पीड़िता शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है ।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि क्योंकि लंबे समय से मंदिर जा रहे थे ऐसे में उन्हें भरोसा नहीं था कि उसके साथ गुजार इस तरह का कार्य करेगा इस मामले में पुलिस ने रविवार को पीड़िता के बयान भी दर्ज करवाएं

बलात्कार में सहयोगी महिला से पुलिस ने पूछताछ

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि ममता और पुजारी रामबालक पीड़िता को जबरदस्ती सफाई करने के लिए मंदिर की ऊपर के ऊपर लेकर गए। वहां पुजारी ने उससे दुष्कर्म किया । इसके अलावा एक अन्य आरोपी के मामले में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इस अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि इस पूरे मामले में यह महिला संदिग्ध है। संदिग्ध महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है पूछताछ में खुलासा हो सकेगा कि इससे पूर्व और कितनी महिलाओं और युवतियों को पुजारी की सेवा में हाजिर कर चुकी है।

रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार नहीं

पुलिस ने आरोपी जारी रामबालक को अभी तक राउंडअप ही किया है उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है । महिला थाने के एसएचओ राजेश ने बताया कि आरोपी से इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर नरेंद्र पूनिया ने बताया कि पीड़िता के बयान करवाए गए हैं ।एक अन्य युवक की वारदात में शामिल होने की संभावना है ।उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है ।पीड़िता की तबीयत ज्यादा खराब होने कारण, अभी उससे ज्यादा बातचीत नहीं होने के कारण ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

क्या हम पूरा मामला यूं समझें

श्री गंगानगर की हाउसिंग बोर्ड निवासी एक युवती ने शनिवार को महिला थाने में इलाके के हनुमान मंदिर के पुजारी रामबालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया ।इसमें कहा गया कि पीड़िता मंदिर में सेवा कार्य करती थी। इस दौरान करीब 3 माह पहले पुजारी रामबालक उसे मंदिर की छत पर बने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया मामला। तब सामने आया जब शनिवार को पीड़िता की तबीयत बिगड़ी। इस दौरान उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। मंदिर के पुजारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया साथ में उस महिला पर भी आरोप लगाया जिसने इस पूरे प्रत्यय में पुजारी का सहयोग किया।पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Previous articleबच्चे से कुकर्म का आरोपी मजिस्ट्रेट सस्पेंड
Next articleसमर्पण समाज गौरव अवार्ड 2021 के पोस्टर का विमोचन
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here