म्हारो श्याम फिल्म की शुटिंग शुरु

0
167
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लक्ष्मणगढ़, सीकर। (पूनम विशाल) लक्ष्मणगढ़ शहर में राजस्थानी फिल्म म्हारो श्याम फिल्म की शुटिंग का लक्ष्मणगढ़ पालिकाध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया है। राजस्थानी फिल्म निदेशक मंजूर अली की फिल्म म्हारो श्याम की शुटिंग शेखावाटी क्षेत्र में खासकर लक्ष्मणगढ़ में होगी। फिल्म के निदेशक मंजूर अली ने बताया कि फिल्म वाकय में बहुत ही सामाजिक, धार्मिक, पारिवारिक जीवन में उतार चढाव को दर्शाती है। फिल्म की कहानी बहुत ही मार्मिक हैं। फिल्म प्रोड्यूसर विजयलक्ष्मी स्वयं फिल्म में दुलारी की भूमिका निभा रही हैं। निर्देशक मंजूर अली कुरैशी ने बताया कि गोबिंद, सांवलिया सेठ, श्याम, कल्याण धणी पर फिल्म बनाई है। राजस्थानी फिल्म निर्माता, निर्देशक, लेखक, टेक्निशियन और सिनेमा से जुड़े सभी लोग के लिए यह बहुत ही सुखद संदेश है। फिल्म मित्तल मूवीज के बेनर की जनवरी या फरवरी 2025 में रीलीज होने कि संभावना जताई है। राजस्थान में लगातार नयी फिल्म बनाने कि जरूरत है ओर राजस्थानी भाषा में बनने वाली फिल्म चलें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here