स्वर्णकार समाज की प्रतिभाओं का प्रदेश स्तरीय समारोह में सम्मान

मकराना बोरावड़। (अब्दुल सलाम गैसावत संवाददाता) मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का पहला प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह सीकर में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नारकोटिक्स विभाग के जोनल डायरेक्टर, जोधपुर घनश्याम कूकरा (आईआरएस) थे। जबकि संस्था के प्रदेशाध्यक्ष शिव प्रसाद तोषावड़ ने की। संस्था के प्रदेश महामंत्री बजरंगलाल झींगा, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती विद्योत्तमा वर्मा, सांसद के पिता हरिओम नारनोली, एडवोकेट विजय वर्मा, संरक्षक रामकिशोर, त्रिलोकचंद जालू, भागचंद सोनी आदि विशेष मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवीण मैढ़ व कालुराम रोड़ा ने बताया कि समारोह के दौरान स्वर्णकार समाज के 10 वीं व 12 वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र के साथ इक्कीस-इक्कीस सौ रूपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आईआरएस घनश्याम सोनी ने प्रतिभावान विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करते हुए निरन्तर मेहनत करते हुए सफलता की मंजिल तक पहुंचने के गुर बताए। उन्होंने प्रशासनिक व न्यायिक सेवाओं के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने का विश्वास दिलाया। समारोह में 12 वीं बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करऩे वाली अलवर की प्राची तथा दसवीं बोर्ड में 99.17 प्रतिशत अंक लाने एकता का विशेष सम्मान किया गया। इनके साथ ही बोरावड़ के खुशाल पुत्र ठाकुर-सरिता सोनी (दसवीं में 97.83) दीपक पुत्र राजेश-उषा सोनी, पायल पुत्री हेमराज-जमना सोनी (नागौर जिले से 38 प्रतिभाओं) का सम्मान किया गया। अति आवश्यक कार्य होने के कारण समाज के युवा सांसद राजेश वर्मा समारोह में तो शामिल नहीं हो सके, उन्होंने वीडियो के लाइव प्रसारण के द्वारा क्षमा मांगते हुए विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किया। महामंत्री बजरंग लाल झींगा ने अपने उद्बोधन में बच्चों के प्रतिभा संपन्न किंतु आर्थिक दृष्टि से कमजोर बच्चों के लिए मदद करने का विश्वास दिलाया। समारोह के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कालुराम रोडा, सीकर जिला अध्यक्ष त्रिलोक जालू, महिला मण्डल से मधु सोनी, अजमेर संभाग प्रभारी घनश्याम सोलीवाल, प्रदेश विधि सलाहकार एडवोकेट दीपक सोनी (मेड़ता सिटी), पुष्कर जिला प्रभारी जितेन्द्र बबेरवाल, डीडवाना कुचामन जिला प्रभारी मनोज सोनी मृदुल, सहप्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शान्तिस्वरूप सहदेव-बोरावड़, कुचामन तहसील अध्यक्ष परमानन्द मायछ, मकराना तहसील उपाध्यक्ष बाबुलाल सहदेव-बोरावड़, समाजसेवी सन्तोषदेवी सोनी, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला महामंत्री व मकराना तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनय सोनी, सुनील धूपड़-कुचामन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













































