मूक बधिर के साथ गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

0
142
- Advertisement -

करौली। टोडाभीम के दादनपुर गांव में एक मूक बधिर नाबालिक बच्ची के साथ 9 मई को कुछ असामाजिक तत्वों ने दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया। बच्ची को उसके माता-पिता ने पहले टोडाभीम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, वहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान पीड़िता की मृत्यु हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने टोइाभीम थाने में गैंगरेप और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है । परिजनों का आरोप है की पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय उन्हें ही धमकाने का काम कर रही है । घटना की जानकारी मिलने के अखिल भारतीय फेडरेशन एवं राष्ट्रीय मीणा विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डीजीपी से इस मामले में त्वरित गति से कार्रवाई करने आरोपियों को गिरफ्तार करने और परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है रामस्वरूप मीणा ने कहा कि घटना से मीणा समाज आहत है और नाराज की भी लगातार बढ़ रही है सरकार को चाहिए कि वह मूंग बधिर बालिका के हत्यारों को गिरफ्तार करें और उन्हें कड़ी से-कड़ी सजा दे।



- Advertisement -
Previous articleदेवनानी ने कविता संग्रह का किया विमोचन
Next articleतेरी जाति-मेरी जाति !
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here