मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वीडियो संघ ने दिया ज्ञापन

0
69
- Advertisement -

सवाई माधोपुर । (लोकेश टटवाल ब्यूरो चीफ) खंडार क्षेत्र में एक पंचायत समिति के वीडियो के साथ फील्ड में कार्य करते हुए कुछ लोगों ने मारपीट कर उसके हाथ से तोड़ दिए । पीड़ित वीडियो ने मारपीट का मुकदमा 11 जून को खंडार थाने में दर्ज कराया था इसके बावजूद पुलिस ने इस मामले में अब तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया । मारपीट के सभी आरोपी खुले में घूम रहे हैं और पुलिस किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही हैं। पुलिस की ढिलाई के विरोध में पंचायत समिति विकास अधिकारी संघ लगातार पुलिस के अधिकारियों से आरोपियों की गिरफ्तार की मांग कर रहा है, लेकिन जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो आज ब्लॉक स्तर के सभी विकास अधिकारी एकत्रित होकर रैली निकालकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पंचायत समिति विकास अधिकारी संघ का लगातार ब्लॉक स्तर पर धरना चल रहा है ।

सभी ब्लॉक के विकास अधिकारी कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने की मां की जा रही है लेकिन जिले की पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के बजाय राजनीतिक शरण के चलते उन्हें गिरफ्तार करने में आना-कानी कर रही है। अब संघर्ष समिति प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। विकास अधिकारी जितेंद्र शर्मा के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर अब राज्य स्तरीय आंदोलन करना पड़ेगा।

- Advertisement -
Previous articleबांसवाड़ा में वनरक्षा भर्ती पेपर भी हुआ लीक
Next articleबीजेपी के कन्हैया लाल मीणा जीते
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here