महेन्द्र का नेशनल मैरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप स्कीम में चयन

0
131
- Advertisement -


पादूकलां (नागौर) (राकेश शर्मा रिपोर्टर )पादूकलां। समीपवर्ती ग्राम पंचायत पादूखुर्द के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में(रियाँ बड़ी)में अध्ययनरत प्रतिभाशाली विद्यार्थी महेंद्र पुत्र पुत्र ओमाराम का एनएमएमएसएस में चयन हुआ है।प्रधानाचार्य गंगाराम लटियाल के निर्देशन में एन एम एम एस एस प्रभारी रामप्रकाश डांगा ने बताया कि महेंद्र को कक्षा 9से12 तक 12000 रुपये प्रति वर्ष चार वर्ष तक कुल 48000/-रुपये डी बी टी के माध्यम से स्कॉलरशिप मिलेगी।श्री लटियाल ने इस सफलता के लिए अतिरिक्त कक्षा शिक्षण को उपयोगी बताया।महेंद्र को स्वतंत्रता दिवस पर पारितोषिक दिया जाएगा।इस अवसर पर हड़मान घांची, रामचंद्र लटियाल, दीपिका पारीक, नरसिंग टेलर, हड़मान रोज,सुनील राव, बाबुलाल, सत्यनारायण भाटी, संदीप, प्रेमप्रकाश, मनोहर लाल, दीपक परिहार,सोहनराम, चुका देवी,ललिता देवीऔर विद्यार्थी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here