Home crime मकराना के मानना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत

मकराना के मानना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत

0


लिवइन पार्टनर के साथ होटल पर खाना बनाने का करती थी काम

मकराना अब्दुल केसावट वरिष्ठ संवाददाता मकराना के मनाना में होटल पर खाना बनाने का काम करने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का एक मामला शनिवार को सामने आया है। आपको बता दें कि महिला मनाना रोड़ पर स्थित एक होटल पर लिवइन पार्टनर के साथ खाना बनाने का काम करती थी। होटल संचालक व लिवइन पार्टनर ने महिला के शव को मकराना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकरी अनुसार नेपाल के सुरकेत निवासी 30 वर्षीय राधा अपने नेपाल निवासी लिवइन पार्टनर ललित के साथ मनाना रोड़ स्थित कृष्णा होटल पर खाना बनाने का काम करती थी। शुक्रवार रात्रि करीब 9 बजे तबियत खराब होने पर कमरे में जाकर सो गई। जिसके बाद रात 12 बजे उसका पार्टनर ललित कमरे में गया और जाकर सो गया। सुबह करीब 7 बजे ललित ने नींद से उठकर राधा को उठाया, लेकिन राधा नहीं उठी। जिसके बाद होटल संचालक व स्टाफ ने उसे मकराना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मकराना थाना के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह मय पुलिस जाब्ता के अस्पताल पहुंच गए और शव को मोर्चरी में रखवाया। जिसके बाद मृतका के भाई सुरेश व अन्य परिजनों के आने पर दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतका के भाई सुरेश पुत्र खड़के बहादुर ने पुलिस को मरग की रिपोर्ट दी हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version