Home crime चोरी और खोए हुए मोबाइल मिलते ही मलिक हुए

चोरी और खोए हुए मोबाइल मिलते ही मलिक हुए

0

प्रतापगढ़ जिले में विभिन्न इलाकों से गुम या चोरी हुए

प्रतापगढ़। ( महेश राव वरिष्ठ संवाददाता ) जिले के विभिन्न इलाकों से गुम या चोरी हुए लगभग 15 लाख रुपए से अधिक कीमत के 55 मोबाइल को जब्त कर उनके असली मालिकों को सौंपा गया है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240727-WA0155.mp4

इससे मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया तथा गदगद दिखे। 55 मोबाइल में से कुल 31 मोबाइल कोतवाली पुलिस ने तलासे है। मोबाइल पाने के बाद लोगों ने बताया कि वे मोबाइल मिलने की आस छोड़ चुके थे।
लेकिन पुलिस की मदद से उन्हें दोबारा उनका मोबाइल मिला है। जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण दास ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आए दिन मोबाइल फोन गुम होने, व मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आती है। अपराधियों द्वारा ऐसे मोबाइल का उपयोग भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में किया जा रहा है। इन बातों को संज्ञान में आते ही विशेष टीम का गठन कर खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया।
विशेष टीम द्वारा सर्विलांस के जरिए तकनीकी मदद एवं संबंधित थाना के सहयोग से अलग-अलग स्थानों से 55 मोबाइल फोन को बरामद किया गया। मोबाइल बरामदगी के बाद उनके असली मालिकों का पता लगाकर उन्हें मोबाइल सौंप दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version