Home rajasthan कन्या महाविद्यालय का नाम पन्नाधाय के नाम करने की मांग

कन्या महाविद्यालय का नाम पन्नाधाय के नाम करने की मांग

0

मित्रपुरा, सवाई माधोपुर।(नरेन्द्र सिंह राजावत ) राजकीय कन्या महाविद्यालय मित्रपुरा का नाम पन्नाधाय कन्या महाविद्यालय करवाने को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने मांग की हैं । टोंक सवाई माधोपुर से दो बार सांसद रहे सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने भी उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा को पत्र लिखा हैं। भाजपा नेता शंकर पोसवाल ने बताया कि पन्नाधाय को सर्वोत्कृष्ट बलिदान के लिए जाना जाता हैं ,जिन्होंने अपने एकमात्र पुत्र का बलिदान देकर मेवाड़ राज्य के कुलदीपक उदयसिंह की रक्षा की थी। पन्नाधाय के नाम पर कन्या महाविद्यालय का नामकरण होने से सभी संगठनों द्वारा उठाई जा रही मांग पुरी हो जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version