परीक्षार्थियों को 2 घंटे पहले मिला पेपर
रीट पेपर डमी कैंडिडेट से पूछताछ में हुआ मामले का खुलासा

बांसवाड़ा। ( किशन सेन ब्यूरो चीफ ) खबर बांसवाड़ा से हैं जहां वनरक्षा भर्ती पेपर के लिए लीक होने का खुलासा हुआ है । सूत्रों ने बताया कि वनरक्षा भर्ती पेपर परीक्षा से 2 घंटे पहले ही परीक्षार्थियों से हल करवा लिया गया था। रीट पेपर लीक मामले में डमी कैंडिडेट से पूछताछ में इस बात का बड़ा खुलासा हुआ है। डमी कैंडिडेट ने एसओजी को बताया कि हर कैंडिडेट से पेपर हल कर 8 लाख रुपए वसूले गए थे ।
15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
रिजर्व लिव पुलिस लाइन एडिशनल एसपी हरफूल मीणा ने 15 लोगो के खिलाफ़ मामला दर्ज कराया ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब इस पूरे मामले को एसओजी को सोपने कि तैयारी है।
पूछताछ में बडा खुलासा होने की संभावना।
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल के सुपरविजन में एक और बड़ा खुलासा डिवाइएसपी विनय और डीवाईएसपी शिवानी के नेतृत्व में जांच होने पर हो सकता है।














































