बजट में 10 लाख रुपए तक इलाज फ्री, जांचे भी

0
100
- Advertisement -

जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट में हेल्थ पर सबसे ज्यादा फोकस किया है मुख्यमंत्री निशुल्क दवा और जांच योजना के बाद मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना उनक महत्वपूर्ण योजना रही है और अब केस लेस बीमा राशि को बढ़ाकर पांच से 10 लाख किया है । जिसस प्रदेश के सभी लोगों को 10 लाख रुपए तक का इलाज सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में फ्री मिलेगा। बस मरीज को अस्पताल तक ले कर जाने की जरूरत रहेगी। यदि किसी व्यक्ति के पास चिरंजीवी कार्ड नहीं होगा तो भी उसका इलाज होगा और इसके लिए अस्पताल मना नहीं कर सकेंगे । बस जिला कलेक्टर से इसके लिए लिखवाना होगा। सबसे खास बात है कि 10 लाख तक के फ्री इलाज में वह तमाम बड़ी बीमारियां भी शामिल हो गई है जो अब तक शामिल नहीं थी । कैंसर, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, ऑर्गन ट्रांसप्लांट ,कोकलियर इंप्लांट्स आदि बीमारियों को भी बीमा कवर किया जाएगा ।।सरकारी हॉस्पिटल में थायराइड शुगर की एचबीए 1सी, एंजियोग्राफी 2D एको सोनोग्राफी आदि टेस्ट फ्री होंगे वार्ड में भर्ती मरीजों को भी बेड और अन्य शुल्क नहीं देने होंगे आउटडोर से लेकर इंडोर सब कुछ फ्री मिलेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here