- Advertisement -
जोधपुर । खबर जोधपुर के फलोदी से हैं। जहां कलरा गांव के पास फलोदी जैसलमेर हाईवे पर मंगलवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। आमने-सामने की भिड़ंत में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पास के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उपचार के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया है । घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को मार्ग से हटाया। टक्कर के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी फरार हो गया है।
- Advertisement -













































