प्रभारी मंत्री ने बजट 2024-2025 के संबंध में ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठ
कुम्हेर में किया सीएचसी का निरीक्षण एवं लव कुश वाटिका में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
डीआईजी मुकेश सैनी ब्यूरो चीफ। प्रभारी मंत्री डीग व भरतपुर श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि 10 जुलाई को बजट प्रेषित होने के पश्चात अगले दिन ही माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के समस्त प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव को निर्देशित किया की वे अपने-अपने जिलों में जाकर बजट घोषणाओं की त्वरित व समयबद्ध क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की इसी क्रम में आज आप सभी के साथ बैठक की जा रही है ताकि सात दिवस के भीतर ही कार्ययोजना बन के तैयार हो जाए एवं उक्त कार्यों पर काम चालू हो सके। उन्होंने अधिकारियों से तत्परता से कार्य करने एवं आमजन द्वारा बताए जा रहे समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उनका निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत रविवार को पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों को बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के संबंध में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूर्ण मुस्तैदी से आम नागरिकों की सुनवाई करे एवं नागरिकों के फोन आने पर समस्या को रजिस्टर कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे। इस दौरान जिला कलेक्टर डीग श्रुति भारद्वाज ने बजट में डीग जिले के लिए की गई घोषणाओं से मंत्री एवं उपस्थित सभी अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने जिले में चल रहे वन जल अमृत अभियान, लखपति दीदी मेरी पहचान, स्वच्छ डीग फर्स्ट अभियान, जिला डायरी, लैंड बैंक सहित अन्य कार्यों के बारे में रावत को बताया। विधायक डॉ शैलेश सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हेर को उप जिला अस्पताल कुम्हेर में क्रमोन्नत होने पर जरूरी भूमि हेतु जमीन चिंहितकरण करते हुए जल्द ही बजट घोषणा की क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे कार्य को टालने की आदत को छोड़ते हुए बजट घोषनाओं को धरातल पर उतरने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करे। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारी को मोबाइल वैन की नियमित मॉनिटरिंग करने, वैन की रूट चार्ट की विज्ञप्ति निकालने एवं चिकित्सकों के मोबाइल नंबर व नाम को सोशल मीडिया पर वायरल करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कुम्हेर में बिजली की समस्या पर संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक टेंडर कर आम जनता को निर्बाध बिजली वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान उन्होंने 100 करोड रुपए की लागत से डीग-कुम्हेर में बनाए जा रहे हैं बाईपास निर्माण के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं विभिन्न कार्यों की जानकारी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से ली।
रावत ने वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत लव कुश वाटिका भरतपुर रोड, माढेरा रूंध में वृक्षारोपण किया एवं आम नागरिकों को भी अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के लिए आवाहन किया।
इस अवसर पर एडीएम संतोष कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी कुम्हेर जोगेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी डीग रवि गोयल, तहसीलदार कुम्हेर संदीप जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
