Home rajasthan पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन पर गौशाला में भक्तों ने गौ माता को खिलाई...

पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन पर गौशाला में भक्तों ने गौ माता को खिलाई लापसी

0
लक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां । कस्बे सहित आस पास के ग्रामीण आँचल में सोमवार को सुबह गोशाला परिसर में रक्षाबंधन एवं श्रावण पूर्णिमा पर्व पर गौशाला में गो भक्तों ने गौ माता के लिए लापसी से बनाई गौमाता खिलाई इस प्रकार ग्राम पादू खुर्द में रक्षाबंधन एवं श्रावण पूर्णिमा पावन पर्व के उपलक्ष में श्रीराम गौशाला में गायों को लापसी खिलाई। सुशील कुमार डांगा ने बताया जय श्री राम गौशाला पादू खुर्द में रक्षाबंधन एवं श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर गौ माता के लिए लापसी बनाकर खिलाई गई एवं ग्रामीणों के सहयोग से गौशाला में गो माता के लिए लापसी बनाई गई। करीबन 200 किलो की लापसी बनाकर गौ माता को खिलाई गौ माता की विशेष पूजा अर्चना कर अपने परिवार और गांव प्रदेश की खुशहाली की कामना की । इस दौरान हुक्माराम प्रजापत, ताराचंद प्रजापत, प्रहलाद राम, पुखराज, जगदीश, राजाराम,रामनिवास चौयल, मोतीराम डांगा, हनुमान राम गोदारा, रामकिशोर गटियाला,महावीर ढोली, रामलाल मेघवाल,अर्जुनराम,श्रवण राम,मनोज कुमार, मनोहर लाल, तुलसाराम, देवराज, दीपक, विशाल सूरज गौतम गजेंद्र गौ भक्त ग्रामीण युवा शक्तिमौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version