पहले फेसबुक पर दोस्ती, फिर रेप और फिर फोटो वायरल , अब जेल में

0
343
- Advertisement -

कांकरोली। पहले फेसबुक पर नाबालिग से दोस्ती गांठी। बातों का सिलसिला आगे बढ़ा तो एक दूसरे के नंबर लिए। इसके बाद बातचीत और फिर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद अगले दिन अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ऐसे ही दुष्कर्म का एक मामला सामने आया राजसमंद में सामने आया है। यहां शहर में एक युवक आकाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कांकरोली थाना प्रभारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने फेसबुक पर दोस्ती की और फिर चैटिंग करते हुए उसने किशोरी से अवैध संबंध बना लिए। इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए और उसके आधार पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने थाने में रेप करने और फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए हैं।

- Advertisement -
Next articleएसएमएस सहित प्रदेश के किसी अस्पताल के कार्डियो में 25 साल से नहीं हुई परफ्यूजन तकनीशियनों की भर्ती
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here