Home rajasthan नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.सतीश शर्मा का श्री ब्राह्मण सभा ने किया...

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.सतीश शर्मा का श्री ब्राह्मण सभा ने किया सम्मान

0

| भरतपुर। राजेंद्र शर्मा वरिष्ठ संवाददाता विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी कौशलेश शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.सतीश शर्मा को साफा, माला, दुपट्टा पहनाकर एवं भगवान श्री परशुराम जी का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया | इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से डॉ. सतीश शर्मा की पत्नी विधि शर्मा एवं इनके पिता नर्सिंग अधीक्षक सुरेश शर्मा का भी सम्मान किया गया एवं उनके दीर्घायु जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की | इस अवसर पर कौशलेश शर्मा ने बताया कि डॉ. सतीश शर्मा व्यवहार कुशल, कार्य के प्रति ईमानदार एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी हैं चिकित्सा के क्षेत्र में आपकी सेवाऐं गरीबों के लिए मददगार रही हैं उन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में विशेष योग्यता रखने वाले नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.सतीश शर्मा के सेवा कार्य-व्यवहार की भी प्रशंसा की | डॉ.सतीश शर्मा ने उपस्थित शुभचिंतकों को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में इसी तरह योगदान देते रहने का भरोसा दिलाया | इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी कौशलेश शर्मा, विश्वभारती पब्लिक स्कूल के निदेशक नरेश कटारा, फाउंडेशन जिलाध्यक्ष डॉ. सुशील पाराशर, समता आंदोलन के जिलाध्यक्ष केदार पाराशर, विप्र फाउंडेशन के पूर्व जिलाध्यक्ष नेमीचंद मुद्गल, सेवानिवृत्ति सहायक लेखााधिकारी ईश्वरीप्रसाद शर्मा, सेवानिवृत्त आईआरए गिरधारी लाल शर्मा, अन्नपूर्णा रसोई के संचालक विष्णुदत्त शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी मदन गोपाल शर्मा, सेवानिवृत्ति सहायक अभियंता इंजी. देवकीनन्दन शर्मा, सेवानिवृत्ति रामेश्वर शर्मा अमीन, श्री ब्राह्मण सेवा समिति तिलक नगर के वरिष्ठ सदस्य पंडित बनवारीलाल शर्मा, वाइस प्रिंसिपल बाबूलाल कटारा, श्री ब्राह्मण सभा कार्यकारिणी के अखिल लवानियां, जयशंकर जूडो करांटे क्लब के संचालक पीयूष जयशंकर टाइगर, सेवानिवृत विकास अधिकारी इंजी. राजेंद्र दंडोतिया, एलआईसी के लालचंद शर्मा, राजस्थान रोडवेज संघ के पूर्व संभागध्यक्ष दिनेश शर्मा जघीना, मानवाधिकार सुरक्षा सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, समाजसेवी अशोक शर्मा,गौरव, हेमेद्र, मनीष सोनू राहुल देवेंद्र शर्मा सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे | नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश शर्मा के पिता नर्सिंग अधीक्षक सुरेश शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया |

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version