Home rajasthan जुनिवास स्थित खेजड़ी के पास विद्युत पोल से करंट से जान का...

जुनिवास स्थित खेजड़ी के पास विद्युत पोल से करंट से जान का खतरा

0

समदड़ी : बालोतरा (प्रेम सोनी वरिष्ठ संवाददाता)

समदड़ी कस्बे में जुनिवास स्थित खेजड़ी के पास विद्युत पोल के अंदर काफी लंबे समय से करंट प्रभावित हो रहा है।विद्युत पोल में करंट प्रभावित होने से मोहल्ले वासियों में भय का माहौल है। लोहे के विद्युत पोल कई जगह लगने के कारण करंट फैल रहा है। कुछ दिन पूर्व लोहे के पोल में करंट प्रभावित होने के कारण एक गाय चिपक गई जिसे मोहल्ले वासियों ने लकड़ी के सहारे से छुड़वाया था।

लोहे के पोल में करंट प्रभावित होने को लेकर और लोहे के पॉल को हटाने को लेकर कई बार मोहल्ले वासियों ने विद्युत विभाग को शिकायत की। शिकायत के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है, अभी तक नहीं हटाया गया, लोहे का पोल। क्योंकि मोहल्ले वासियों को तो पता है कि इस लोहे के पोल में करंट प्रभावित हैं लेकिन अनजान व्यक्ति कभी भी आ सकता है पोल की चपेट में।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version