नसीराबाद में स्क्रब टाईपस का रोगी मिला और मौसमी बीमारियों का प्रकोप

0
77
- Advertisement -

लक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर, नसीराबाद। (जितेंद्र बालोत )। क्षेत्र में मौसमी बीमारियों के रोगियों की संख्या का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि नसीराबाद के एक रोगी में स्क्रब टाईपस के लक्षण मिलने पर उसको अजमेर रेफर करके उपचार किया जा रहा है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। राजकीय सामान्य चिकित्सालय में रोगियों की संख्या औसत लगभग 8 सौ रहती है। लेकिन मौसमी बीमारी के कारण अब रोगियों की संख्या प्रतिदिन लगभग 12 सौ पहुंच चुकी है। चिकित्सालय के ओपीडी वार्ड सहित लैब और निशुल्क दवा केदो पर रोगियों की भीड़ लगी रहती है।
चूहों पर होने वाले कीड़े के कारण स्क्रब टाईपस रोग का एक रोगी नसीराबाद में मिलने पर उसे अजमेर रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। राजकीय सामान्य चिकित्सालय के प्रभारी डॉक्टर विनय कपूर को स्क्रब टाईपस रोगी की जानकारी मिलते ही रोगी के घर के आसपास सर्वे और कीटनाशक दवा का छिड़काव भी कराया गया है। उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव ने भी स्क्रब टाईपस रोगी मिलने की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सालय के चिकित्सकों को भी दूधारू गोवंश पर दवा का छिड़काव करके आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। डॉ विनय कपूर एवं एसडीएम देवीलाल यादव ने मौसमी बीमारियों पर अंकुश के लिए बताया कि खांसी जुकाम बुखार होने पर तुरंत चिकित्सालय में जांच करवा कर परामर्श एवं दवा ली जाए। पुराने टायर, कूलर, बर्तन आदि में से पुराना पानी हटा देने और मच्छरों से बचाव रखने का आह्वान किया है। जिससे मौसमी बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here