- Advertisement -

डीग । ( मुकेश सैनी ब्यूरो चीफ ) डीग खोह थाना पुलिस ने थाना प्रभारी विशंभर सिंह की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिल चोर बदमाश के घर दी ।
पुलिस की दबिश के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मोटरसाइकिल चोर असलम ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
आत्म सुरक्षा के लिए पुलिस ने भी अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिल चोर पर फायरिंग की।

पुलिस और बदमाश के बीच हुई फायरिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिल चोर असलम पुलिस की गोली से घायल हो गया। असलम बदमाश को पुलिस ने डीग अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही सी ओ प्रेम बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से फीडबैक लिया जो इस कार्रवाई में शामिल थे उन पुलिसकर्मी की पीठ की थपथपाई
- Advertisement -


















































