Home rajasthan डाबड़वास पीएचसी पर सरपंच के नेतृत्व में डॉक्टर के अनुपस्थित रहने पर...

डाबड़वास पीएचसी पर सरपंच के नेतृत्व में डॉक्टर के अनुपस्थित रहने पर किया प्रदर्शन

0


डॉक्टर बोली मैं मेडिकल अवकाश पर चल रही हूं
प्रदर्शन राजनीतिक का कारण

नीमराना। (सुनील मेघवाल ब्यूरो चीफ )उपखंड क्षेत्र के डाबडवास पीएचसी पर कार्यरत डॉक्टर स्वाति चौधरी के लंबे समय से अनुपस्थित रहने के कारण आज शनिवार को ग्रामीणों ने सरपंच रामस्वरूप पनवाल के नेतृत्व में पीएचसी पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण विकास शेखावत ने बताया कि पीएचसी पर कार्यरत डॉक्टर स्वाति चौधरी महीने में एक बार आकर उपस्थित रजिस्टर में चढ़ा देती है जबकि पीएचसी पर नहीं आती है। डॉक्टर के नहीं आने के कारण ग्रामीणों एवं घिलौटऔद्योगिक क्षेत्र से मरीज पीएचसी पर इलाज के लिए आते हैं। लेकिन डॉक्टर के नहीं आने के कारण लोगों को इलाज नहीं मिल पाता है। जिसको लेकर आज शनिवार को सरपंच रामस्वरूप पनवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पीएचसी का निरीक्षण किया तथा डॉक्टर नहीं होने के कारण प्रदर्शन किया।सरपंच रामस्वरूप पनवाल के द्वारा बीसीएमओ शाहजहांपुर नीमराना से मांग की है कि यहां पर दूसरा डॉक्टर लगाया जाए। जिससे लोगों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके। इस अवसर पर सरपंच रामस्वरूप पनवाल,एडवोकेट धर्मवीर सिंह चौहान,विकाश सिंह शेखावत,भागीरथ सिंह,सुभाष पंच, जगदीश सिंह,बलवंत ठेकेदार,सुरेश,संजू आदि मौजूद रहे।

मामले को लेकर डाबडवास पीएचसी प्रभारी डॉक्टर स्वाति चौधरी ने बताया कि मैं पीएचसी पर हमेशा आती हूं लेकिन बीमार होने के कारण कई दिनों से मेडिकल अवकाश पर चल रही हूं। मेडिकल अवकाश उच्च अधिकारियों को दे रखा है। ग्रामीणों के द्वारा प्रदर्शन राजनीतिक से प्रेरित होकर किया जा रहा है मामला यह है कि मैंने पीएचसी पर कार्यरत एएनएम मुकेश भाई को एचआरए (हाउस रेंट) को को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया वही एएनएम मुकेश भाई राजस्व चोरी कर हाउस रेंट 2 साल से नहीं दे रही है उसी के द्वारा ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर पीएचसी पर प्रदर्शन कराया जाता है।

मामले को लेकर शाहजहांपुर नीमराना बीसीएमओ डॉक्टर सुशील का कहना है कि डॉक्टर स्वाति के ड्यूटी पर नहीं आने की कई दिनों से ग्रामीणों के द्वारा शिकायत मिल रही है।डॉक्टर स्वाति के द्वारा पुलिस कर्मियों के एमएलसी पर हस्ताक्षर नहीं कर पाती है जबकि एएनएम मुकेश बाई के द्वारा हाउस रेंट किसी कारणवश नहीं कट पाया था लेकिन वह अब पूरा रिकवर कर लिया जायेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version