अजीतगढ़ ,नीमकाथाना। (कृपाल सिंह रैया संवाददाता) अजीतगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत चीपलाटा में करीब 4 माह से रिक्त चल रहे सरपंच पद के चार्ज हेतु आज चुनाव संपन्न हुए। आज हुए उपचुनाव में अनिल कुमावत को निर्विरोध सरपंच चुना गया।
गौरतलब है कि करीब 4 माह पूर्व गबन के मामले को लेकर तत्कालीन सरपंच मनोज गुर्जर को निलंबित कर दिया गया था। सरपंच OBC कोटे से निर्वाचित था। ऐसे में उपसरपंच सामान्य वर्ग का होने के कारण नियमानुसार उसे चार्ज नहीं दिया गया। आज ग्रामपंचायत चीपलाटा में उपखण्ड अधिकारी श्रीमाधोपुर अनिल कुमार के निर्देशन में वार्ड पंचों के द्वारा आम सहमति से निर्विरोध रूप से अनिल कुमार कुमावत को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया।
निर्वाचित होने के बाद अनिल कुमार ने सभी 13 साथी वार्डपंचों सहित ग्रामीणों का आभार जताया
कुमावत भारूपुरा ग्राम से चुने गए वार्ड पंच हैं जो अब सरपंच का चार्ज ग्रहण करेंगे अनिल कुमावत के निर्विरोध सरपंच बनने पर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर माला व साफा पहनकर सरपंच बनने पर भव्य स्वागत किया। सरपंच कुमावत ने बताया कि ग्राम पंचायत में अब विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के किए जाएंगे।
