Home rajasthan विधायक गौतम ने सरवाड में की जनसुनवाई, बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विधायक गौतम ने सरवाड में की जनसुनवाई, बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

0

सरवाड़ । (मदनलाल आजाद संवाददाता) सरवाड पंचायत समिति सभागार में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने जनसुनवाई कर समस्याओं समाधान किया। साथ ही गौतम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली।
इस दौरान विधायक गौतम ने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर भगवानपुरा के सचिव को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें नियमित रूप से पंचायत में बैठने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी गांवों में बरसात के मौसम में नालों की सफाई कार्य को नियमानुसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


इसी प्रकार भाटोलाव ग्राम विकास अधिकारी के पंचायत मुख्यालय पर नियमित रूप से उपस्थित नहीं होने और कार्य में लापरवाही बरतने पर विधायक गौतम ने उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए।
विधायक गौतम ने ग्रामीणों की सड़क, बिजली, पानी आदि की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के अंत में विधायक गौतम ने सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और त्वरित समाधान प्रदान करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर, तहसीलदार रणछोड़ लाल, विकास अधिकारी त्रिलोकराम दहिया, सरवाड थाना प्रभारी सत्यवान मीणा, सराना थाना प्रभारी विजय मीणा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version