
जोधपुर । (दयाल सिंह सांखला वरिष्ठ संवाददाता ) खबर जोधपुर के चोखा ग्राम पंचायत से है । यहां सरपंच और अन्य प्रतिनिधियों ने पंचायत भवन के ताले लगा दिए । बताया जा रहा है कि सरपंच, उप सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधियों ने सरकार की कार्यशाली से नाराज होकर पंचायत भवन के ताले लगा दिए। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार आज देना था जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल नल योजना के सर्टिफिकेट ,जो नहीं मिले, इससे नाराज होकर सभी लोग ,सरपंच ,उप सरपंच ,वार्ड पंच ,पंचायत भवन के ताला लगाकर भवन के बाहर बैठ गए। ग्राम सेवक और पंचायती कर्मचारी भी बाहर बैठे हैं । स्थानीय प्रशासन से मुलाकात के बाद ही पंचायत भवन के ताले खोले जाएंगे।