लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीराम फाइनेंस का ‘श्रीराम सेवा संकल्प’ कार्यक्रम 8 अक्टूबर को जयपुर में, करीब 1,000 बच्चों को मिलेगा लाभ
जयपुर। श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी की सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पहल ‘श्रीराम सेवा संकल्प’ के तहत ट्रांसपोर्टर एवं चालक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक जरूरतों में सहयोग देने के उद्देश्य से विशेष छात्रवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम 8 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित होगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 1,000 बच्चों को शिक्षा छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने की योजना है।
शिक्षा को बनाया सामाजिक सरोकार का आधार
श्रीराम फाइनेंस की इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से सहयोग की आवश्यकता वाले ट्रांसपोर्टर और चालक परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। कंपनी का मानना है कि शिक्षा बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के साथ परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और उनके अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।
गोविंद गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन गोविंद गुप्ता, जोनल बिजनेस हेड, श्रीराम फाइनेंस के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रीराम फाइनेंस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।आयोजकों के अनुसार, छात्रवृत्ति कार्यक्रम के जरिए बड़ी संख्या में बच्चों को शैक्षणिक सहयोग मिलेगा और उनके परिवारों को भी बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
