
हरमाड़ा जयपुर। (अजीत सिंह चौधरी वरिष्ठ संवाददाता) युवा प्रदेश अध्यक्ष कालूराम झाझडिया के नेतृत्व में चोमू के रेनवाल रोड वीर तेजाजी मंदिर परिसर में समारोह को लेकर मीटिंग आयोजित हुई।
जिसमें तय किया गया कि चोमू ,आमेर, विधानसभा क्षेत्र से आने वाले जाट समाज के छात्र -छात्राएं बोर्ड परीक्षा एग्जाम में 90% अंक प्राप्त करने वाले व सन 2016 से 2024 तक केंद्र व राज्य सरकार में जाट समाज के राजकीय सेवा में चयनित कर्मचारी, आईएएस-आईपीएस, आरएस, आईपीएस, अधिकारी आईआईटी, JEE , राष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च वैज्ञानिक,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा ।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव चौ,ईश्वर सिंह निठारवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन चौधरी, प्रदेश सचिव सीताराम चौधरी, प्रदेश महासचिव सांवरमल जाट, जयपुर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण नासना, चोमू तहसील अध्यक्ष मोहनलाल सिंगला, जिला अध्यक्ष अमित चौधरी, जालसू तहसील उपाध्यक्ष सुनील बुरी, रामपाल गरेड, गोपाल लाल झाझडिया, देवेंद्र निठारवाल सहित अनेक जाट समाज के लोग मौजूद रहे।