Home rajasthan चूरू रेलवे स्टेशन पर करोड़ों के सोने के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चूरू रेलवे स्टेशन पर करोड़ों के सोने के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0

जयपुर। चूरू रेलवे स्टेशन पर 4 किलो 202 ग्राम तस्करी का सोना पकड़ा गया है। यह कार्रवाई डीआरआई की टीम ने की है ।पकड़े गए सोने की कीमत करोड़ों में है। सूत्रों ने बताया कि सियालदह बीकानेर एक्सप्रेस दूरंतो से चूरू पहुंचे दो सोना तस्करों को डीआरआई की टीम ने मूकबीर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। टीम को जानकारी थी की एक दो तस्कर विदेश से बड़ी मात्रा में तस्करी का सोना लाने वाले हैं । ऐसी स्थिति में है डी आर ए के अधिकारी चुरु स्टेशन पर पहले ही टीम सहित मौजूद रहे । अधिकारियों ने चुरु स्टेशन पर कार्रवाई में सोने के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ 70 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों आरोपी फतेहपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों से पता किया जा रहा है कि क्या वह उससे पहले भी सोने की तस्करी कर चुके हैं ।खुद तस्करी करते हैं या सिर्फ उन्होंने लाने का काम किया है, या कोई बड़ा ग्रुप कम कर रहा है । आपको बता दें कि पड़ोसी देशों में सोना सस्ता है इसलिए लोग तस्करी करके लेकर आते है ।

Previous articleभाजपा के 7 सीटों पर नाम तय ,25 सीटों पर लड़ेगी
Next articleजयपुर में होगा कलाकारों का संगम -सुनीता कसवां
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version