Home latest कीर-मेहरा समाज ने जताई खुशी, साध्वी निरंजन ज्योति को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कीर-मेहरा समाज ने जताई खुशी, साध्वी निरंजन ज्योति को मिली बड़ी जिम्मेदारी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा

उनियारा। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर राजस्थान के कीर, मेहरा, कहार, कश्यप, केवट एवं निषाद समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कहार-कीर-केवट-कश्यप-मेहरा स्वजातीय समाज विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार ने बताया कि इस नियुक्ति से समाज को मजबूत नेतृत्व मिलेगा। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।

समाज ने जताया भरोसा

समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि साध्वी निरंजन ज्योति के लंबे राजनीतिक अनुभव, सामाजिक समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से आयोग को नई दिशा और सशक्त नेतृत्व मिलेगा।

बड़ी संख्या में लोगों ने दी बधाई

इस अवसर पर मंच के मुख्य संरक्षक बजरंग लाल मेहरा, मोतीलाल मेहरा, फूलचंद कहार, सुदर्शन मेहरा, सीताराम मेहरा (अबीद), डॉ. नरेंद्र मेहरा, रामगोपाल अबीद सहित विभिन्न जिलों से जुड़े समाज बंधुओं ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस नियुक्ति को समाज के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है और इससे पिछड़ा वर्ग के हितों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version