लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड (20 मार्च) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंनेे कहा कि यह पर्व आस्था, विश्वास और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वरूण अवतार भगवान श्री झूलेलाल ने त्याग, समर्पण और अहिंसा जैसे मानवीय मूल्यों की स्थापना कर समाज को उन्नति की राह दिखाई।
श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान झूलेलाल के आदर्शों एवं शिक्षाओं को जीवन में अपनाएं और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।
