लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
समाज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लें भाग: अभिषेक शर्मा
उनियारा। (दुर्योधन मयंक) गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, उनियारा के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने महर्षि गौतम जयंती के अवसर पर समाज के लोगों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता और भाईचारा मजबूत होता है।
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य देव महर्षि गौतम की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे चारभुजा नाथ मंदिर में सामूहिक पूजन और आरती से हुई।
पंडित भगवान सहाय शर्मा ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
इस दौरान अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा, “महर्षि गौतम के आदर्शों पर चलना ही समाज की वास्तविक उन्नति का मार्ग है। आज के समय में शिक्षा और एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें संगठित होकर समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।”
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, गोपाल जी पंडा, शंभू दयाल शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा, बालकिशन शर्मा, धर्मप्रकाश शर्मा, पूरण शर्मा, नमो नारायण गौतम, भेरू लाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, रघुनंदन शर्मा, अश्वनी शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, रवि शंकर शर्मा और नारायण शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जानकारी दी गई कि जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में 22 मार्च 2026 को शाम के समय गढ़ पैलेस में भव्य भोजन प्रसादी एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समाज के सभी लोगों से सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया गया है।