नाले की भूमि से हटवाया अवैध अतिक्रमण

0
94
- Advertisement -

गंगापुर सिटी। (बनी सिंह मीना संवाददाता ) जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी के निर्देशन में गुरुवार को नायब तहसीलदार जोलेश माथुर ने ग्राम कोटड़ी में गैर मुमकिन नाले की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाया|

नायब तहसीलदार ने बताया कि उक्त भूमि पर पूर्व में भी अतिक्रमण हटवाया जाकर संबंधित को पाबंद किया जा चुका है। किंतु पुनः अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर एक बार फिर अवैध कब्जे को हटवाया गया है।

इस दौरान नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा गैर मुमकिन रास्ते की भूमि खसरा नंबर 289 गैर मुमकिन नाले से अवैध कब्जे को हटा दिया गया।

कार्यवाही के दौरान मौके पर सम्बन्धित गिरदावर, पटवारी सहित पुलिस के जवान व महिला जाप्ता आदि मौजूद रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here