Home rajasthan गुरु पूर्णिमा पर साबला हरि मंदिर में उमड़ा भक्तों का ज्वार

गुरु पूर्णिमा पर साबला हरि मंदिर में उमड़ा भक्तों का ज्वार

0

साबला-डूंगरपुर जगदीश तेली संवाददाता जिले में आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़ी ही श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है | इसी के तहत आज डूंगरपुर जिले के विभिन्न संतो के आश्रम ओर प्रमुख मन्दिरो में भक्तों की रेलमपेल देखने को मिल रही है | इधर कृष्णा अवतारी संत मावजी महाराज की जन्म स्थली साबला कस्बे के हरि मंदिर में हजारो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गादीपति महंत अच्युतानंद महाराज का आशीर्वाद लिया ।

अच्युतानंद महाराज कालिया आशीर्वाद

– डूंगरपुर जिले में गुरु पूर्णिमा पर्व पर संतो के आश्रम और मंदिरों में भक्तो की भीड़ उमड़ रही है । इसी के तहत साबला के हरी मंदिर में हजारो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे रहे है ।

इस दौरान गुरु पूर्णिमा पर गुरु दर्शन के लिए श्री हरिमंदिर पर गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित देश विभिन्न हिस्सो से पहुचे भक्तो धाम पर स्थित मंदिरों में दर्शन किये। वही महंत अच्युतानंद महाराज ने गुरु गादी विराजित होकर भक्तो को आशीर्वाद दिया। साबला कस्बे ओर बेणेश्वर धाम पर दिन भर संत मावजी महाराज की लीलाओं व भविष्य वाणियों के भजन कीर्तन का गायन कर भक्त उल्लास , श्रद्धा में झूमते रहे। इस मौके पर महंत अच्युतानंद महाराज ने भक्तो को धर्म के मार्ग पर चलते हुए मानव जीवन के कल्याण का संदेश दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version