खेड़ली नायब तहसीलदार से लोगों ने की दंबगई

0
83
- Advertisement -


विवादित जमीन की जबरन रजिस्ट्री को लेकर की दंबगई
खेड़ली कस्वे में कठूमर रोड़ पर है विवादित जमीन
नगरपालिका द्वारा भी उस ज़मीन के दो पट्टे जारी कर दिए

,


नायब तहसीलदार ने कराया मामला दर्ज


खेड़ली। ( इकलेश शर्मा वरिष्ठ संवाददाता) कस्बे में आज शाम 5 बजे उपतहसील कार्यालय में करीब एक दर्जन दबंगों द्वारा नायब तहसीलदार लक्ष्मण गुप्ता से दंबगई काम हमला सामने आया है
मामले में नायब तहसीलदार लक्ष्मण गुप्ता ने बताया कि एक दर्जन लोगों ने आज कार्यालय पर आकर कस्बे में एक विवादित जमीन जों कि कठूमर रोड़ पर स्थित है उसकी तत्काल रजिस्ट्री करने को कहा तों नायब तहसीलदार ने मामले की जांच करने के उपरांत रजिस्ट्री करने को कहा तों दबंग लोगो ने दादागिरी दिखाते हुए नायब तहसीलदार लक्ष्मण गुप्ता कों धमकाया और अभद्रता करने लगे
इसकी सूचना नायब तहसीलदार ने एसडीएम सुखाराम पिंण्डेल सहित पुलिस को दी।


पुलिस के पहूंचने से पहले ही दंबगई करने वाले भाग खड़े हुए। उक्त मामले में नायब तहसीलदार लक्ष्मण गुप्ता ने एक दर्जन लोगों के विरुद्ध पुलिस में राजकार्य में बाधा, धमकाने, अभद्रता आदि की रिपोर्ट दी है।
गौरतलब है कि उक्त जमीन पर नगरपालिका द्वारा भी दो अलग-अलग लोगों को पट्टे जारी कर दिया जिसकी भी जांच चल रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here