कांग्रेस तीनों सीटें जीतने जा रही है- गहलोत

0
64
- Advertisement -

जयपुर। उदयपुर से लौटे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आए और उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस राज्यसभा की तीनों सीटें जीतने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जिस तरह से बहुमत नहीं होने के बावजूद बीजेपी ने सुभाष चंद्रा को चुनाव मैदान में उतारा है। जाहिर सी बात है कि उऩ्हें होर्स ट्रेडिंग की उम्मीद थी। बीजेपी नेताओं की बौखलाहट का परिणाम है कि कल मतदान होने जा रहा है और वे कभी हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट, ईडी, में जा रहे है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। विधायक उऩके कम उम्मीदवार उन्होंने खड़ा किया और ईडी से शिकायत हमारी कर रहे है। लेकिन राजस्थान के विधायक उनके मनसूबों पर कामयाब नहीं होने देगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here