- Advertisement -

पादूकलां।(नागौर) राकेश रिपोर्टर समीपवर्ती ग्राम पंचायत लांपोलाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में उप प्रधानाचार्य गोपाल सिंह चारण धांधलास ने पदभार ग्रहण किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य यशवंत सिंह रावत ने उप प्रधानाचार्य गोपाल सिंह चारण धांधलास को पदभार ग्रहण करवाया और विद्यालय स्टाफ ने राजस्थानी परंपरा अनुसार माला साफा पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर रियाँबड़ी नोडल केंद पर प्रधानाचार्य श्रीमती प्रमिला देवी मीणा प्रधनाचार्य रामगोपाल शर्मा,संस्थापन अधिकारी चंद्रशेखर परासर,प्रशासनिकअधिकारी भवेश कुमार,यशवंत सिंह रावत कमला प्रजापत,अनिल कुमार टांक,सीमा शेखावत,प्रेमलता चारण,रशीद खान गोरी,आलम मोहम्मद सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
- Advertisement -






















































