अनियंत्रित होकर पलटी कार, ड्राइवर समेत चारों को खरोंच तक नहीं आई

0
131
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नसीराबाद/अजमेर । (जितेंद्र बालोत)।खबर अजमेर जिले के नसीराबाद से है जहां निकटवर्ती ग्राम लोहरवाड़ा के पास एक कार अनियंत्रित होकर झाड़ियों में जाकर पलट गई आपको बता दे की सरवाड़ की और से एक कार नसीराबाद की तरफ आ रही थी जो ग्राम लोरवाडा के पास अनियंत्रित होकर रोड के साइड में झाडियों में जाकर पलट गई , कार में चार व्यक्ति बैठे हुए थे जिन्हें राहगिरों ने सकुशल बाहर निकाला। इसे ईश्वरीय चमत्कार ही कहेंगे की कार पलटी खाने के बावजूद चारों को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई। चारों हादसे के बाद बदहवास जरुर हो गए थे। डर भी गए थे जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। बाहर निकलकर सभी चलकर देख रहे थे की कहीं टूट- फूट तो नहीं हो गई। लेकिन सबने सुरक्षित बचने पर ईश्वर का धन्यवाद प्रेषित किया। राहगिरों को भी सुरक्षित और समय पर बाहर निकालने पर धन्यवाद दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की सहायता से झांडियों मे फंसी कार को बाहर निकाला गया। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को सुचारू करवाया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here