Home rajasthan अजमेर पुलिस लाइन परेड स्टेडियम में स्वत्रंत्रता दिवस साऔ मनाया...

अजमेर पुलिस लाइन परेड स्टेडियम में स्वत्रंत्रता दिवस साऔ मनाया गया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर नितिन मेहरा समदाता वरिष्ठ संवाददाता… देशभर में आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इस अवसर पर अजमेर पुलिस लाइन परेड स्टेडियम में 78वां स्वत्रंत्रता दिवस हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। खुशनुमा मौसम और बारिश की फुहारो के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया ध्वजारोहण । समारोह के मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्राी सुरेश सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। परेड के बाद राज्यपाल का संदेश पढ़ा गया। अजमेर पुलिस लाइन मैदान में संयुक्त परेड, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। राजस्थान पुलिस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, होम गार्ड, एनसीसी, स्काउट, गाइड ने मार्च पास्ट किया। कारागार के बैंड ने अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सामूहिक नृत्य, लोक नृत्य एवं व्यायाम के प्रदर्शन किए गए। समारोह में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। परेड की सलामी के बाद मंच से एडीएम सिटी लोकेश कुमार गौतम के द्वारा राज्यपाल का संदेश पढ़ा।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240815-WA0175.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version