Home rajasthan सेमारी में धूमधाम से मनाया 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस

सेमारी में धूमधाम से मनाया 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस

0

लोक टुडे संवाददाता बीएल जोशी भी सम्मानित

लक टुडे न्यूज नेटवर्क

सलूंबर ,सेमारी । (बीएल जोशी वरिष्ठ संवाददाता) नगर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय प्रांगण में नगर की समस्त सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों के बालक बालिकाओ एवम जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में समारोह को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सेमारी तहसीलदार डुंगरलाल प्रजापत ने झंडा रोहण किया। साथ ही सेमारी थाना पुलिस के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी,कार्यक्रम के दौरान स्कूली बालको ने पिटी परेड के साथ साथ विभिन्न योगाभ्यास दिखाए। छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओ ने देश भक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शको को भाव विभोर कर दिया।
ग्रामीणों ने बच्चो को पारितोषिक उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।


समारोह के दौरान उपखण्ड स्तरीय सम्मान समारोह के तहत क्षेत्र में 38 उत्कृष्ट कार्य वाले सरकारी तथा गैर सरकारी विभागों में एवम पुलिस विभाग तथा सामाजिक कार्यकर्ता व मीडिया क्षेत्र की प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया।
साथ ही स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि शंकरलाल कलाल राजस्थान पत्रिका एवम बी एल. जोशी ए वन टीवी,  लोक टुडे न्यूज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version