Home rajasthan रिमझिम फुहारों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रिमझिम फुहारों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नैनवा बूंदी मनोज योगी संवाददाता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवा में 78 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। तहसीलदार राम राय मीणा ने ध्वजारोहण कर स्काउट गाइड परेड की सलामी ली । सावन की रिमझिम फुहारों के बीच राजकीय व निजी विद्यालय के बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक, सामाजिक ,देशभक्ति से परिपूर्ण आकर्षक प्रस्तुतियां प्रदान की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के 51 कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार राम राय मीणा, पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल मीणा ,थाना अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ,नायब तहसीलदार बालकृष्ण भट्ट,सीबीईओ अनिल गोयल ,सहित अन्य कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version