Home latest होटल से कूदने वाली मॉडल का आरोप,फोटोशूट के नाम पर ब्लैकमेल कर...

होटल से कूदने वाली मॉडल का आरोप,फोटोशूट के नाम पर ब्लैकमेल कर मंत्री से काम कराने को कर रहे थे मजबूर!

0

जोधपुर। होटल की सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की कोशिश करने वाली मॉडल के मामले में नया खुलासा हुआ है ।मॉडल को फोटोशूट के नाम पर उदयपुर बुलाया गया था। उदयपुर में ज्वेलरी की मॉडलिंग के लिए गई थी जिसे दीपिका और भीलवाड़ा और सर्किट हाउस के सामने एक होटल में ठहराया गया। दोनों ने बाथरूम में नहाते हुए मॉडल के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। उसे भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में ठहरे किसी नेता के पास भेजा जाना था। मॉडल ने इससे इनकर कर दिया। इस पर यह कहकर कि तुम्हारा वीडियो हमारे पास है इसे वायरल कर दिया जाएगा और उसे दबाव में लेने का प्रयास किया गया।

नेताजी को भी थी फंसाने की तैयारी

मॉडल के प्रमाण बताएं कि दीपिका और अक्षत की मॉडल के बहाने नेताजी को फंसाने और उन्हें ब्लैकमेल करने की प्लानिंग थी। हालांकि नेताजी भी उनके शिकंजे में नहीं फंसे और मॉडल भी वहां से बच कर भाग निकली। उदयपुर से वह जोधपुर पहुंची। इस दौरान उसे अपने पिता से संपर्क साधे रखा । पिता उसे समझाते रहे ।स्टेशन पर उसे लेने पहुंचे तब तक वह होटल पहुंच गई और होटल पहुंच कर उसने सुसाइड का प्रयास किया।

आखिर वो नेता कौन था?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार वह नेता कौन था जो इनके निशाने पर था या फिर नेता ने इन लोगों से इस तरह की डिमांड रखी थी। मॉडल के सुसाइड करने के प्रयास के बाद से ही नेताजी के हाल खराब है और नेता भी भगवान को लाख-लाख शुक्रिया शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि उनकी इज्जत बच गई। वरना ना जाने विश्वास में उनके साथ भी क्या होता है ? लोगों में उत्सुकता से बात किए कि आखिरकार वह कौन से नेता जी थे जो उस दिन भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version