Home rajasthan मुख्यमंत्री ने कर्मचारी नेताओं से बजट पूर्व किया संवाद

मुख्यमंत्री ने कर्मचारी नेताओं से बजट पूर्व किया संवाद

0

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट जयपुर में वीसी के जरिए कर्मचारी नेताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य कर्मचारियों के हितों में सदैव तत्पर रही है। कर्मचारी -अधिकारी राज्य सरकार का अभिन्न अंग होते हैं और वह सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नीचे तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित होता है। गहलोत अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अलग-अलग स्थानों से कर्मचारी नेताओं से कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों से तुम बात कर रहे थे। उन्होंने बजट को समावेशी एवं लोक कल्याणकारी स्वरूप दिशा में सभी वर्गों से सुझाव ले रही है। इसी कड़ी में आप लोगों के सुझाव भी कर्मचारी हित में और राज्यहित में महत्वपूर्ण होंगे। समस्या समाधान के लिए संवाद जरूरी है और राष्ट्र सरकार समय-समय पर कर्मचारी अधिकारियों से संवाद करती है। उन्होंने कोरोना काल में कर्मचारी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और सभी कर्मचारियों को साधुवाद दिया। बैठक में मुख्य सचिव उषा शर्मा प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version