Home latest धनबाद कोयला खदान में हादसा से 13 की मौत, कई घायल

धनबाद कोयला खदान में हादसा से 13 की मौत, कई घायल

0

झारखंड । धनबाद के इलाके में कोयला खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को धनबाद की निरसा प्रखंड के ईसीएल मुग्मा एरिया में 20 फ़ीट की ऊंचाई से गिरने के कारण करीब 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग इसमें दबने से घायल हो गए । मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है ।आनन-फानन में कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया गया। जबकि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में महिला पुरुष अवैध खनन करने के लिए आउटसोर्सिंग पर आए थे। वहां ईसीएल प्रबंधन की ओर ट्रेस कटिंग का काम किया जा रहा था ।इस दौरान यह हादसा हो गया जिसके कारण 13 लोगों की मौत हो गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version