Home latest पाली में दर्जनों पशु चिकित्सालयों को मिलेंगे नए भवन ,  जोराराम कुमावत...

पाली में दर्जनों पशु चिकित्सालयों को मिलेंगे नए भवन ,  जोराराम कुमावत ने किया वर्चुअली शिलान्यास

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सोनाई मांझी में सड़क का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात

पाली / सुमेरपुर । पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनाई मांझी गांव में रविवार को विकास कार्यों की सौगात देने के लिए भव्य समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रहे। उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

सड़क का लोकार्पण और भवन निर्माण कार्यों की शुरुआत

इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत नवनिर्मित सोनाई मांझी से आइचिया सड़क का विधिवत लोकार्पण किया गया।

साथ ही पशुपालन मंत्री ने राजकीय पशु चिकित्सालय बालराई की चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया, जिसकी लागत 13.97 लाख रुपये है।

दर्जनों पशु चिकित्सालयों के नए भवनों का शिलान्यास

मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली और ब्यावर जिलों के दर्जनों राजकीय पशु चिकित्सालयों, पशु चिकित्सा उपकेंद्रों, प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालयों, बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय तथा ब्लॉक वेटरिनरी हेल्थ ऑफिस खैरवा की चारदीवारी निर्माण योजनाओं का वर्चुअली शिलान्यास किया।

इसके साथ ही सिंदरू, सोनाई मांझी, भांगेसर, कोरटा, खिमाडा, टेवाली, खिवांदी, खारड़ा, नीपल, लापोद सहित कई स्थानों पर नए पशु चिकित्सालय भवन निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।

विकास कार्यों पर सरकार का फोकस

मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सरकार “सशक्त राजस्थान, समृद्ध राजस्थान” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पशुपालन और डेयरी से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट घोषणाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं।

ग्रामीणों से संवाद

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version