लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पनियाला मोड़ पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
कोटपुतली । पनियाला मोड़ पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
दोनों युवक गंभीर रूप से घायल
हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ट्रॉमा सेंटर में उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
जयपुर रेफर किया गया
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सचिन (20) पुत्र मंगेज सिंह और ईशु (16) पुत्र मदन, निवासी ग्राम पनियाला के रूप में हुई है।
पुलिस जांच जारी
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
