शौच के लिए गई युवती से गैंगरेप

0
184
- Advertisement -

तीन लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर किया रेप

परिजनों संग थाने पहुंचकर दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट

आरोपी फरार मलारना डूंगर का है मामला

मलारना डूंगर । खबर मलाना डूंगर से हैं जहां पीलवा नदी गांव में शौच करने गई एक 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटनाक्रम 14 अक्टूबर का है । जहां दिन में युवती के साथ तीन युवकों ने डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को यह बात बताई और परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 14 अक्टूबर दोपहर बाद घर के पास जंगल में शौच करने गई थी। तब पहले से छुप कर बैठे मजहर पुत्र नजर, मुजाहिद पुत्र मंजूर, अल्ताफ पुत्र नवाब निवासी पीलवा नदी थाना मलारन डूंगर ने पीड़िता को जबरन पकड़ लिया । पीड़िता ने बताया कि आरोपी मजहर और मुजाहिद ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।पीड़िता के विरोध करने पर अल्ताफ ने उसका मुंह बंद कर दिया और मारपीट कर धमकाया की घटना की जानकारी दी तो जान से मार दी जाओगी । दुष्कर्म के बाद पीड़िता जैसे तैसे अपने घर पहुंची। जहाँ पीड़िता ने गुरुवार देर शाम अपने माता पिता को घटना की जानकारी दी। रात को पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची जब पीड़ित और परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर सामूहिक दुष्कर्म की अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया गया है ।मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
Previous articleदिवाली पर सरकार ने दी ग्रीन आतिशबाजी की अनुमति
Next articleप्रिंसिपल ने 7वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here