बहन से राखी बंधवाने मुंबई से आए भाई ने गेस्ट हाउस में की आत्महत्या

0
76
- Advertisement -

सुमेरपुर । मुंबई से सुमेरपुर में अपनी बहन के घर राखी बंधवाने आए एक भाई ने गेस्ट हाउस में सुसाइड कर आत्महत्या की। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर हत्या या, आत्महत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रहे हैं इंस्पेक्टर अमराराम मेघवाल ने बताया की नीलकंठ गेस्ट हाउस में बाली तहसील के बेड़ा निवासी एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करा कर मर्ग दर्ज की है। मेघवाल के अनुसार बेड़ा निवासी रमेश कुमार पुत्र थानाराम लोहार अपनी बहनों से राखी बंधवाने के लिए मुंबई से सुमेरपुर आया था । अपने गांव बेड़ा जाने के लिए रात में गाड़ी नहीं मिली ,इस कारण वह सुमेरपुर की नीलकंठ गेस्ट हाउस में रात को रुक गया। सुबह गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने सुबह देर तक कमरा नहीं खुलने पर दरवाजा खटखटाया, दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं आया, इस पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सब इंस्पेक्टर अमराराम मेघवाल मौके पर पहुंचे। लोगों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर रमेश कुमार लोहार के शव को पंखे से उतारा। उसकी फोटोग्राफी करवाई। एंबुलेंस से शव को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया । जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया । इसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया । पुलिस ने बताया कि मृतक के पास किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है मृतक के भाई पारसमल पुत्र थाना राम लोहार थानाराम लोहार निवासी खेड़ा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली गई है इस बात की जांच की जा रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या है

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here