Home rajasthan चित्रकार गुप्ता आजाद हिंद फौज सम्मान से सम्मानित

चित्रकार गुप्ता आजाद हिंद फौज सम्मान से सम्मानित

0

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अचीव संस्था द्वारा सुबोध कॉलेज सभागार में “फारगेटन आर्मी- आजाद हिंद फौज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ चित्रकार चंद्र प्रकाश गुप्ता को मेजर जनरल अनुज माथुर व लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषि भारद्वाज ने शाल ओढ़ाकर ” आज़ाद हिंद फ़ौज सम्मान” से सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि चित्रकार चंद्र प्रकाश गुप्ता पिछले 22 वर्षों से राजस्थान के शहीद सैनिकों के तैल चित्र (पोट्रेट) तैयार करके उनके परिजनों को शहीद के पैतृक गांव/ ढाणी जाकर भेंट करते हैं। वे अब तक करीब 275 पोट्रेट बनाकर भेंट कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें देश भर में कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version