Home latest फ्लोराइड युक्त पानी से परेशान ग्रामीणों ने उठाई आवाज

फ्लोराइड युक्त पानी से परेशान ग्रामीणों ने उठाई आवाज

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बाघेरी बांध से पेयजल सप्लाई पुनः शुरू कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

गौतम शर्मा, राजसमंद

कुंवारिया । राजसमंद जिले के कुंवारिया क्षेत्र में लंबे समय से फ्लोराइड युक्त पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सुंदरलाल मीणा को ज्ञापन सौंपकर बाघेरी बांध से पेयजल सप्लाई पुनः शुरू कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में वर्तमान में ट्यूबवेल से मिलने वाला पानी फ्लोराइड युक्त है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है और विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

पहले मिलती थी बाघेरी बांध से पेयजल सप्लाई

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में कुंवारिया क्षेत्र में बाघेरी बांध से पेयजल सप्लाई की जाती थी, जिससे लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध होता था। लेकिन पिछले कुछ समय से यह सप्लाई बंद होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में फ्लोराइड युक्त पानी पीना पड़ रहा है।

जल्द समाधान की मांग

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बाघेरी बांध से पेयजल सप्लाई जल्द पुनः शुरू करवाई जाए, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके और फ्लोराइड की समस्या से राहत मिल सके।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

इस दौरान कुंवारिया प्रशासक सरपंच ललित श्री माली, एडवोकेट महेश सेन, बलवंत ओस्तवाल, अल्पेश पीपाड़ा, यशपाल यादव, ओमप्रकाश चावला, गौपाल लाल पालीवाल, गिरीराज काबरा, शंकरलाल जाट, पुष्कर साहू, एडवोकेट प्रहलाद सालवी, दिनेश सालवी, विषाग सेन, जितेंद्र खटीक, अमर सिंह डोडिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version