Home latest एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, फडणवीस ने किया...

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, फडणवीस ने किया ऐलान

0

मुंबई। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे होंगे। एकनाथ शिंदे के नाम की घोषणा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार देवेंद्र फडणवीस ने ही की। यह घोषणा अपने आप में बड़ी चौंकाने वाली है, क्योंकि अब तक यही कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी और शिवसेना मिलकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बनाएंगे । लेकिन अब जब खुद फडणवीस ने इस बात की घोषणा कर दी कि हिंदुत्व का मुद्दा पहली प्राथमिकता है और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे इस संदेश को आगे बढ़ाएंगे। एकनाथ आज ही शाम को राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे ।आपको बता दें कि अब से थोड़ी देर पहले ही एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात करके नई सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा था और विधायक दल का बहुमत का पत्र भी सौंपा था। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें शपथ ग्रहण की अनुमति दे दी थी। एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के नाम का एलान के बाद हो सकता आने वाले समय में शिवसेना के अन्य विधायक भी उन्हें समर्थन कर दे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version