लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
60 लाख की नई सड़क निर्माण परियोजना को मिली मंजूरी
चौमहला (झालावाड़)। डग विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौमहला का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ डग ब्लॉक के बीसीएमओ डॉ. राजकुमार वाघेला तथा सीएचसी का चिकित्सा एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा। विधायक ने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
60 लाख की लागत से बनेगी नई डामरीकरण सड़क
इधर, डग विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत विकास कार्यों को गति देते हुए एक नई सड़क निर्माण परियोजना को स्वीकृति मिली है। अटल पथ रोड के बाद अब एससी बस्ती जलिया खाल से खेड़ा गंगधार तथा खेड़ा गंगधार से हिम्मतगढ़ होते हुए सुवासरा रोड फांटे तक डामरीकरण सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
इस सड़क निर्माण कार्य पर 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना का टेंडर जारी किया जा चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
नई सड़क परियोजना की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
